May 21, 2026
000000

विभाग का राज्य स्तरीय सम्मान मिला उदयसिंह को, मिल रही बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पशु पालन विभाग में सेवारत पशुधन निरीक्षक उदयसिंह को विभाग का राज्य स्तरीय सम्मान मिला है। गांव बाना के निवासी व राजकीय पशु चिकित्सालय कालूबास में सेवारत पशुधन निरीक्षक उदयसिंह बाना को पशुपालन विभाग की ओर से राज्य स्तरीय सम्मान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जयपुर में दिया गया। विभागीय सम्मान के क्रम में कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण भाव से सेवा व उत्तरदायित्व निर्वहन में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उदयसिंह का चयन किया गया। मनोज स्वामी सहित अनेक विभागीय कार्मिकों ने उन्हें बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पशुधन भवन जयपुर में सम्मानित हुए उदयसिंह।

बालूसिंह को मिला उपखंड स्तरीय सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड कार्यालय में सेवारत गृह रक्षा स्वयंसेवक बालूसिंह को अपने कार्य में कर्तव्यनिष्ठा के लिए उपखंड स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा व सीओ निकेत पारीक व सीबीईओ सरोज पूनियां ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उनके साथियों सहित उपखंड कार्यालय कार्मिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालूसिंह को मिला उपखंड स्तरीय सम्मान।