






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2025। विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस व नंदोत्सव का भव्य आयोजन शुक्रवार रात आड़सर बास के माहेश्वरी सेवा सदन में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उत्सव का आगाज भारत माता व श्रीकृष्ण के पूजन से किया गया। पूजन में प्रांत सत्संग प्रमुख नरेंद्र कुमार, जिलाअध्यक्ष जगदीश स्वामी, संरक्षक भंवरलाल दुगड़, प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर जोशी व नगर अध्यक्ष लालसिंह मोयल ने दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार ने कृष्ण लीलाओं का वर्णन करते हुए कृष्ण को पूर्ण अवतार बताया। उन्होंने विश्व भर में भारतीय संस्कृति को अद्भुत बताते हुए इसका हिस्सा होने पर गर्व करने की प्रेरणा दी। जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने मन, कर्म, वचन से सनातन परंपरा का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। समारोह में कस्बे के कोने कोने से श्रद्धालु उमड़ आए। नन्हें मुन्नों ने राधा कृष्ण बनो प्रतियोगिता में भाग लिया व बाल रूप में सज धज कर पहुंचे। विजेता बाल राधा व बाल कृष्ण के रूप में बच्चों को पुरस्कृत किया गया। शहरी क्षेत्र की 15 स्कूलों की टीमों ने भजन गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। इस प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण के 10 अवतार को मंच पर साकार करने वाली संस्कार इनोवेटिव स्कूल की टीम ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। वहीं ब्राइट फ्यूचर सी.से. स्कूल द्वितीय व लर्न एंड फन पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का समापन मटकी फोड़ आयोजन से किया गया जिसमें सेवाधाम छात्रावास के बच्चों ने उत्साह के साथ मटकी फोड़ी। विधायक सहित क्षेत्र के अनेक मौजिज लोग समारोह में पहुंचे। सभी का प्रखंड अध्यक्ष दीपक सेठिया व नगर मंत्री मनीष नोलखा आभार जताया। उत्सव में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड व नगर मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहें।












