May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2025। गांव ऊपनी के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 80वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव के युवाओं ने उत्साह के साथ पीड़ित मानवता की सेवार्थ रक्तदान किया। युवा विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासी, ऊपनी द्वारा आयोजित शिविर में 125 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ। महिला शक्ति ने भी रक्तदान करने के लिए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समिति के कार्यकर्ता युवाओं ने बढ़ चढ़कर शिविर व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं दी। गांव के मौजिज लोगों ने समिति के इस सराहनीय कार्यक्रम की सराहना करते हुए मानवता के हित में ऐसे आयोजन किए जाने की बात कही।