May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2025। क्षेत्र के लिए बड़ी खबर शिक्षा विभाग से आई है। अंचल के तीन विद्यालयों के लिए करोड़ों रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की हुई है। बाना के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल में रुपए 225 लाख, बाडेला के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल 100.96 लाख रूपए तथा लिखमीसर उत्तरादा के राजकीय प्राथमिक स्कूल जाटों का मोहल्ला, 73.93 लाख रूपए के कार्य करवाने के लिए प्रशासनिक स्वीकृत की गई है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र ही ये राशि वित्त विभाग द्वारा सेंशन जारी की जाएगी। जिससे स्कूलों में विभिन्न कार्य हो सकेंगे। विधायक ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आभार जताया। सारस्वत ने आने वाले समय में क्षेत्र की जनता को बेहतर शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध करवाने हेतु और प्रयास किए जाने की बात कही।