May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2025। वीर तेजा मंदिर मोमासर में तेजा कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वतमान अध्यक्ष देवीलाल सारण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी सदस्यों ने बनवारीलाल घिंटाला को आगामी अध्यक्ष चुना। सारण ने गुरूवार को विधिवत रूप से घिंटाला के नाम की घोषणा की व निष्ठापूर्वक कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मालाराम बांगड़वा, कोषाध्यक्ष पद पर गोपालाराम गोदारा, मंत्री अन्नाराम भामूं तथा सचिव पद पर अमराराम सींवल को चुना गया है। बैठक में प्रभुराम गोदारा, मनफुल गोदारा, खेताराम सियाग, आसाराम रोज, मोहनराम सारण, बीरबल पूनियां, धन्नाराम गोदारा, कालूराम सारण, धन्नाराम भामूं, तिलोकाराम भामूं, ओमप्रकाश गोदारा, कालूराम गोदारा सहित अनेक मौजिज तेजा भक्तों ने भाग लिया। अध्यक्ष घिंटाला ने आगामी 5 सितंबर को आयोजित होने वाले तेजा जागरण के बारे में तैयारी संबंधी जिम्मेदारियां कमेटी सदस्यों को दी। घिंटाला ने बताया कि जागरण में राधेश्याम भाट द्वारा तेजा गायन व भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। सदस्यों ने नवमनोनीत अध्यक्ष का सम्मान किया। मंदिर पुजारी हुकमाराम गोदारा ने सभी का आभार जताया।