






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2025। खेत में सो रहें एक वृद्ध किसान को खेत में जहरीला सांप डस गया जिससे मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालूबास निवासी बुजुर्ग अपने खेत में चारपाई पर सो रहा था। रात उसे जहरीला रेगिस्तानी सांप पैना डस गया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उन्हें करीब 3 बजे अस्पताल लेकर पहुंचे। शव को मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार करते हुए शव अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए है। परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार शनिवार सुबह किया जाएगा।



