May 21, 2026
IMG-20250822-WA0010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2025। सुबह सुबह क्षेत्र में दु:खद हादसे की खबर गांव दुलचासर से आई है। अपने गांव से खेत जा रहें एक किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे किसान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय पूर्णाराम पुत्र पन्नाराम नायक निवासी दुलचासर अपने गांव से गुरूवार शाम करीब 8 बजे खेत जा रहें थे। कोटासर रास्ते पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची व मृतक के शव को अस्पताल लेकर पहुंचे। देर रात शव मोर्चरी में रखवाया गया और सुबह परिजन अस्पताल पहुंच गए है।