May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-22 at 18.03.07

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से गुरुवार और शुक्रवार को 25 से ज्यादा पैदल यात्री संघों में करीब 5 हजार पैदल यात्री रूणिचा के लिए रवाना हुए है। इनमें सबसे आगे चल रहे द्वारिकाधीश पैदल यात्री संघ के जातरूओं ने नेशनल हाइवे पर नौरंगदेसर के पास कदम रोक कर रोष जताया जब प्रशासन द्वारा संघ के साथ चल रहे डीजे को रुकवा लिया गया। नापासर थाना पुलिस द्वारा डीजे को रुकवाते हुए उसे वापस लौटाने को कहा। इस पर पदयात्रियों ने रोष जताते हुए अपने कदम वही रोक दिए है और प्रशासन के इस निर्णय का विरोध जताना शुरू कर दिया है। विदित रहे कि कुछ ही देर में वहां श्रीडूंगरगढ़ से गए अन्य संघ भी पहुंचने वाले है। वहीं इस सबन्ध में नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को देखते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा डीजे बंद करवाने और वापस लौटाने के निर्देश दिए गए है। डीजे पर तेज साउंड में जातरुओं के नाचने के दौरान दुर्घटनाओं का अंदेशा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा यह आदेश जातरुओं की सड़क सुरक्षा के लिए दिए गए है। संघ में शामिल युवाओं ने प्रशासन के इस निर्णय का विरोध किया है और वही धरने की चेतावनी दी है।