May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2025। अंचल में गत एक सप्ताह से भयंकर गर्मी व उमस के माहौल से आमजन बुरी तरह से परेशान हो गया। आज लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र में हल्की बरसात हुई है। किसान वर्ग प्रसन्न है परंतु राहत के लिए अभी और बरसात की जरूरत बताई है। गांव बापेऊ, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर गुसाईंसर, बाना, जैसलसर, ठुकरियासर, बिग्गा व श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के गांवो में छह से सात आंगल बरसात होने की सूचना है। गांव सुरजनसर में भारी बरसात हुई है और नीचले इलाकों में पानी भर गया है। किसान हरी जाखड़ ने बताया कि ये बरसात तपती फसलों पर जीवनदान बनकर बरसी है परंतु अभी राहत के लिए और बरसात की जरूरत है। किसान परिवार अच्छी उपज के लिए और बरसात की प्रार्थनाएं इंद्र देवता से कर रहें है। आमजन ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर सांखलान में हुई अच्छी बरसात, किसान वर्ग ने जताई प्रसन्नता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ मुख्य बाजार में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैसलसर में हुई अच्छी बरसात, किसानों ने जताई प्रसन्नता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बापेऊ में हुई बरसात, बारानी खेतों में बरसा जैसे अमृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि मंडी परिसर में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में हुई हल्की बरसात, अभी बादल बरसने की संभावना है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बापेऊ के आस पास की रोही में बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर इंदपालसर में खूब हुई है आज बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर पुरोहितान में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा गांव में हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में हुई भारी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गाबास रामसरा में हुई अच्छी बरसात।