May 21, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 10 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ पंचायत समिति प्रधानी का ताज कांग्रेस के सर बंधा है, कांग्रेस की सावित्री देवी को प्रधान घोषित कर दिया गया है। कांग्रेस को 11 वोट मिले और भाजपा 10 पर रह गयी है। 21 मतों की गिनती के बाद उनके नाम की घोषणा कर दी गई है और इसी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना प्रारम्भ कर दिया है। कांग्रेस बहुमत से कम 10 सीट लाने के बाद भी प्रधानी लेने में जादुई तरीके से कामयाब हो गयी है। भाजपा-सीपीएम-निर्दलीय गठबंधन होने के बाद भी प्रधानी से दूर हो गयी है और इनके कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल हो गया है।