






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति प्रधान का रोचक चुनाव जबरदस्त टक्कर के बीच हुआ और 11-10 के स्कोर से सावित्री देवी प्रधान बन गयी है। क्रॉस वोटिंग के सहारे कांग्रेस की नैया पार लग गई और सीपीएम व भाजपा की मजबूत किलेबंदी के बावजूद उसमें सेंधमारी हुई। कहीं ना कहीं चौकीदारी में कमी रही और परिणाम सीपीएम भाजपा निर्दलीय गठबंधन के हाथ से निकल गया। भाजपा सर्मथक इसे वार्ड 2 के भाजपा सदस्य नत्थुसिंह के परिजन द्वारा बेरिकेड्स तोड़ कर अंदर आने, उसे आवाज लगाने से जोड़ रहे हैं। वही भाजपा और सीपीएम नेता स्थानीय प्रसाशन पर भी आरोप लगा रहे हैं। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता हजारों की संख्या में पंचायत समिति से गणपति धर्मकांटे तक जीत के उत्साह में नारे लगाते हुए गए है।




