May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-24 at 10.12.11

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2025। आज सुबह क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा, आड़सर पुरोहितान व इनके आस पास के इलाकों में जमकर बरसात हुई है। गांव की गलियां व गुवाड़ जलमग्न हो गई है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ शहर में भी तेज हवाओं के साथ जमकर बरसात हो रही है। गांव सातलेरा, बाना, डेलवा, बापेऊ, बरजांगसर, माणकसरा, गोपालसर, समंदसर, कितासर, मोमासर, लिखमादेसर, तोलियासर में भी जमकर बरसात हो रही है व लखासर में भी बरसात हुई है। मौसम विशेषज्ञों ने आज बीकानेर व जोधपुर संभाग में एक चक्रवती हवाओं का क्षेत्र व इसका दबाव बना हुआ है जिससे अच्छी बरसात होगी। आज सुबह बरसात की संभावना भी विशेषज्ञों ने जताई जो अभी बरसात के रूप में सामने आ गया है। मौसम विभाग ने सितंबर माह के पहले सप्ताह के अंत में व दूसरे सप्ताह के प्रारंभ में भी एक और लॉ प्रेशर सिस्टम डवलप होने व उससे भी बरसात होने की संभावनाए जताई है। वहीं बता किसान वर्ग बरसात से प्रसन्न है। बारानी फसलों में अब फाल आने का समय है और किसानों ने बताया कि इस बारिश के बाद मूंग मोठ व बाजरा की पैदावार पर असर होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर पुरोहितान में जमकर बरसे बादल, भरा गलियों में पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ बाजार से लाइव फोटो, मुख्य गलियां में आया पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में हो रही मूसलाधार बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर पुरोहितान में जमकर हो रही है आज सुबह बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा गांव की दिखणादी रोही में खूब बरस रहें बादल। (बुधाराम जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर गांव की रोही में भी बरस रहें बादल। (विजय खिलेरी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवां की रोही में बरस रहें बादल, किसान राजेश डेलू ने जताई प्रसन्नता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव माणकरासर में झूम के बरस रहें बादल, राजू भूकर ने बताया कि किसानों को मिली राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गोपालसर की रोही में बरस रहें बादल, किसानों ने जताई प्रसन्नता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव समंदसर में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर में चूरू बीकानेर बॉर्डर क्षेत्र में जमकर हो रही है बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में आज सुबह हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बरजांगसर में आज सुबह हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर की रोही मे झमाझम बरस रहें बादल।