






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2025। आज सुबह क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा, आड़सर पुरोहितान व इनके आस पास के इलाकों में जमकर बरसात हुई है। गांव की गलियां व गुवाड़ जलमग्न हो गई है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ शहर में भी तेज हवाओं के साथ जमकर बरसात हो रही है। गांव सातलेरा, बाना, डेलवा, बापेऊ, बरजांगसर, माणकसरा, गोपालसर, समंदसर, कितासर, मोमासर, लिखमादेसर, तोलियासर में भी जमकर बरसात हो रही है व लखासर में भी बरसात हुई है। मौसम विशेषज्ञों ने आज बीकानेर व जोधपुर संभाग में एक चक्रवती हवाओं का क्षेत्र व इसका दबाव बना हुआ है जिससे अच्छी बरसात होगी। आज सुबह बरसात की संभावना भी विशेषज्ञों ने जताई जो अभी बरसात के रूप में सामने आ गया है। मौसम विभाग ने सितंबर माह के पहले सप्ताह के अंत में व दूसरे सप्ताह के प्रारंभ में भी एक और लॉ प्रेशर सिस्टम डवलप होने व उससे भी बरसात होने की संभावनाए जताई है। वहीं बता किसान वर्ग बरसात से प्रसन्न है। बारानी फसलों में अब फाल आने का समय है और किसानों ने बताया कि इस बारिश के बाद मूंग मोठ व बाजरा की पैदावार पर असर होगा।

















