May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसम्बर 2020। प्रधान पद के लिए पंचायत समिति में पहुंच कर कांग्रेस ने सावित्री देवी का नामांकन दाखील करवा दिया गया है। सावित्री देवी पूर्व प्रदेश महासचिव मंगलाराम गोदारा की पी पुत्रवधु ओर केशराराम गोदारा की पत्नी है। कांग्रेस के अन्य सदस्य केवल मतदान के समय ही पहुंचेगें। नामांकन दाखिल करवाने के लिए पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ओर पूर्व उपप्रधान केशराराम गोदारा, डॉक्टर दिलीप सिंह राजपुरोहित आदि साथ रहे। कांग्रेस द्वारा उत्साह के साथ नामांकन के बाद मुकाबला रोचक बनता नजर आ रहा है। नामांकन करवा कर कांग्रेसी प्रत्याशी पुनः अपने खेमे में चले गए हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाईम्स। पँचायत समिति में प्रधान का दावा पेश करती कांग्रेस की सावित्रीदेवी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधानी का दावा पेश करने पहुंचे कांग्रेसी नेता।