May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनावों की नींव माने जा रहे प्रधान पद के चुनाव में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। टाइम्स टीम पंचायत समिति परिसर से आप सभी को लाईव अपडेट दे रही है। दस बजने से पहले ही यहां पर पुलिस एवं प्रशासन चाक चौबंद नजर आ रहा है और पंचायत समिति परिसर के अंदर केवल चुनिंदा कार्मिकों व सदस्यों को ही प्रवेश दिया जाएगा। सभी वाहन भी पंचायत समिति के बाहर तक ही आ सकेगें। दस बजने के साथ ही यहां प्रत्याशियों के पहुंचने का समय तो शुरू हो गया है लेकिन सभी प्रत्याशी अभी बाडेबंदी में ही है एवं प्रधान नामांकन के समय केवल प्रधान पद के लिए दावा करने वाले प्रत्याशियों की उपस्थिति ही मानी जा रही है। बाकी पंचायत समिति सदस्यों को तो मतदान के समय ही लाने की संभावना है। बीती रात में भाजपा-सीपीएम-निर्दलीय के गठजोड़ की चर्चाएं तो खूब सामने आई लेकिन नामांकन के समय पर ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इन चर्चाओं में दम है या नहीं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ पंचायत समिति प्रधान में चाक चौबंद पुलिस जाब्ता।