May 20, 2026
00000

जाखासर में तेजा जागरण आज, कल रवाना होगा खरनाल पैदल संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव जाखासर की मुख्य गुवाड़ में गरूवार रात तेजा गायन के साथ जागरण का आयोजन होगा। जागरण में प्रसिद्ध तेजा गायक सहदेव चोयल, सुखाराम सहित नृत्य कलाकार किरण, शिवानी व कैलाश बाड़मेर अपनी प्रस्तुतियां देंगे।आयोजक मंडल ने सभी तेजा भक्तों से जागरण में शामिल होने का आग्रह किया है। शुक्रवार दोपहर 2.15 बजे खरनाल पैदल यात्री संघ दूसरी फैरी के लिए रवाना होगा। संघ में शामिल सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे है।
गुसांईसर के हरिराम जी मंदिर में हवन पूजन संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा के हरिराम जी मंदिर में पंचमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने बालाजी मंदिर में हरिरामजी का हवन संपन्न करवाया। हवन में श्रद्धालुओं ने घी खोपरे की आहुतियां दी और गांव में सुख व शांति के साथ अच्छी बरसात की प्रार्थनाएं की गई। हवन में मुख्य यजमान अत्तूराम शर्मा रहें व इस दौरान रतनलाल शर्मा, धनराज शर्मा, श्रीराम सारस्वत, सत्यनारायण सारस्वत, भंवरलाल शर्मा और महेंद्र शर्मा, पंडित परमेश्वर सारस्वत मौजूद रहें।
हरिराम जी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, भरा मेला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में स्थित हरिराम जी मंदिर में पंचमी पर बाबा को धोक लगाने श्रद्धालु उमड़ आए। यहां पताशे, नारियल व मावे के पेठों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नतें तांगी। मंदिर पुजारी किशोरगिरी ने विधि विधान से बाबा का पूजन संपन्न करवाया। मंदिर प्रांगण की सजावट की गई व गली को भी सजाते हुए रोशनी की व्यवस्था की गई। शाम को यहां मेला भरा जिसमें कई अस्थाई दुकानें सजी। मेले में बच्चों ने चाट आइसक्रीम का आनंद लेते हुए छोटे मोटे खिलोने भी खरीदे।
नखत बन्ना की विशेष पूजा अर्चना हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू रोड पर बालाजी नगर के पास स्थित नखत बन्ना के मंदिर में पंचमी के विशेष पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर की सजावट व नखत बन्ना की मूर्ति का श्रृंगार किया गया। विधि विधान ज्योत आरती संपन्न की गई। अनेक श्रद्धालु नखत बन्ना के दर्शन करने पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में स्थित हरिराम जी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर की सजावट की गई, बाहर भरा मेला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचे बाबा को धोक लगाने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में हरिराम जी का हवन संपन्न हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू रोड पर नखत बन्ना की विशेष ज्योत आरती आयोजित की गई।