






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2025। उपखंड क्षेत्र के शिक्षक खेलेंगे बॉस्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज, लगाएंगे दौड़-100 मी. 200 मी, 400 मी, रीले दौड़, करेंगे लंबी कूद, ऊंची कूद, आजमाएंगे गोला फैंक में ताकत, परखेंगे अपनी स्टेमिना फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी में, और भाग लेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगीत, सामूहिक गान, एकाभिनय, विचित्र वेशभूषा में, ये शिक्षकों की खेलकूद के दृश्य नजर आएंगे कस्बे की राउप्रावि डागा छात्र में, जहां खेल दिवस के मौके पर शुक्रवार को दो दिवसीय 36वीं शिक्षक क्रीड़ा व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने शिक्षकों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल अपनाकर पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने की प्रेरणा दी। सुथार ने कहा कि खेल से नेतृत्व, अनुशासन, टीम भावना के विकास के साथ तनाव से मुक्ति मिलती है। उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि सीबीईओ सरोज वीर पूनियां शिक्षा व खेल के संयोजन में भावी पीढ़ी को साथ लेकर चलने की बात कही। कार्यक्रम में यूसीईईओ ममता गोयल, प्राचार्य उमाशंकर सारण, लक्षमीकांत वर्मा, डॉ मनीष कुमार सैनी, पवन कुमार सारस्वत, सेवानिवृत शारीरिक शिक्षक भवानीशंकर स्वामी, संयोजक विद्यालय संस्था प्रधान महीपाल सिंह मंच पर रहें। सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रभुदयाल जाखड़, चंद्रसिंह पूनियां, बीरबलराम, कैलाश कुमार, लक्ष्मीनारायण भादू, अनिल सोनी, मुन्नीराम सहित शिक्षक खिलाड़ी शामिल रहें। विद्यालय का स्टाफ हिमांशु शर्मा, सीमा रखत, अनिता, पूर्णचंद प्रजापत ने आयोजन व्यवस्थाएं संभाली। कार्यक्रम संचालन भंवरलाल जाखड़ ने किया।




