






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2025। रविवार को अंचल में भारी बरसात हुई है। कस्बे में राजकीय बालिका विद्यालय सहित अनेक स्कूलों में पानी भर गया है। वहीं निजी शिक्षण संस्थानों ने बरसात के चलते हुए जलभराव के कारण कल अवकाश की घोषणा की है। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान, जयपुर पब्लिक स्कूल, एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल, ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेंकेण्डरी स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल, संस्कार इनोवेटिव स्कूल, मदर इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अवकाश घोषणा कर दी गईहै। स्कूल संचालक कांतिप्रकाश थेपड़ा ने बताया कि पूरे शहर के निजी शिक्षण संस्थानों में अवकाश कर दिया गया है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज वीर पूनियां ने बताया कि सोमवार के अवकाश घोषणा की कोई आधिकारिक आदेश अभी तक नहीं आया है। पूनियां ने बताया कि जिन विद्यालयों में पानी भरा है और जिन बच्चों को जलभराव के कारण आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़े, वे अपने स्तर पर अवकाश कर सकते है। बता देवें ग्रामीण अचंल में भी भारी बरसात हुई है, जिससे कई रास्तों पर भी पानी भरा है। वहीं मंगलवार को भी बाबा रामदेव मेले की दशमी का अवकाश होगा, जिससे बच्चों का दो दिवसीय अवकाश हो गया है।



