May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-08-31 at 22.04.42

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2025। रविवार को राधाष्टमी के पर्व पर क्षेत्र में राधा प्रेमियों ने हर्षोल्लास के साथ राधारानी का जन्मोत्सव मनाया। पानी की टंकी के पास गणेश मंदिर प्रांगण को गुब्बारों से सजाया गया। यहां राधा रानी का श्रृंगार कर पूजन किया गया व भजन कीर्तन का आयोजन संपन्न हुआ। पंडित गिरधर छंगाणी ने पूजा आरती संपन्न करवाई व राधा रानी को मिठाई भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं उत्सव में शामिल हुई। वहीं बिग्गाबास में गणेश मंदिर में राधा सत्संग मंडली द्वारा राधाष्टमी का उत्सव मनाया गया। यहां नन्हीं बालिकाएं राधा वेष में सजधज कर पहुंची। मंडल की महिलाओं सहित अनेक श्रद्धालु महिलाओं ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। भजन कीर्तन का आयोजन संपन्न हुआ व झूमते हुए महिलाओं ने आनंद लिया। राधा रूप में सजी बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। कालूबास स्थित झंवरो के मंदिर में हरे कृष्ण महिला मंडल द्वारा राधाष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बालिकाएं राधा वेश में सजी और मंडल द्वारा इन्हें पुरस्कृत किया गया। मंडल की महिलाओं ने राधा भजन गाए व भजनों पर खूब झूमकर राधा जन्मोत्सव का आनंद लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पानी की टंकी के पास स्थित गणेश मंदिर में सजाया राधा रानी का दरबार, किया श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन का आयोजन संपन्न हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राधा सत्संग मंडली ने मनाया राधा जन्मोत्सव, खूब सजाया बालिकाओं, जमाया भजन व नृत्य का रंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडल सदस्यों सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया राधाष्टमी उत्सव में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरे कृष्ण महिला मंडल ने झंवरो के मंदिर में मनाया राधाष्टमी का उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिल्ली प्रवासी लक्ष्मी नाढ़ाणी के घर मनाया गया राधाष्टमी का उत्सव, बच्चे बने राधा कृष्ण।