May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2025। ज्योतिबा फुले बोर्ड का नोटिफिकेशन जारी करने व बोर्ड में तुरंत नियुक्तियां करने की मांग सैनी माली समाज द्वारा प्रदेशभर में उठाई जा रही है। समाज के युवा सोशल मिडिया पर अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में गांव मोमासर के जागरूक युवा जितेंद्र सैनी, पवन सैनी, कमल सैनी व धनेश सैनी सहित सैनी समाज मोमासर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्री अविनाश सैनी और विधायक ताराचंद सारस्वत को पत्र भेजकर शीघ्र बोर्ड का गठन करने की मांग की है। युवाओं ने प्रदेश भर में माली, सैनी, कुशवाहा व मौर्य, काछी समाज की सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक प्रगति के लिए विशेष प्रयासों की आवश्यकता जताई। इन्होंने समाज के पिछड़ेपन को दूर करने, युवाओं के लिए शैक्षणिक अवसर बढ़ाने तथा आर्थिक उन्नति के लिए बोर्ड के गठन को जरूरी बताया। समाज की मोमासर इकाई ने इस विषय पर सीएम से गंभीरता से ध्यान देने व शीघ्र ही अधिसूचना जारी कर बोर्ड में नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की। विदित रहें पूर्ववर्ती सरकार ने बोर्ड का गठन कर दिया था। वर्तमान सरकार से समाज के लोग नियुक्तियां करने की मांग लगातार कर रहें है।