






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2025। मौसम विभाग ने चूरू व बीकानेर में आगामी तीन दिन तक बरसात की संभावना जताई है। सोमवार दोपहर करीब सवा बारह बजे गांव बिग्गा व मिंगसरिया में तेज बरसात शुरू हुई है। वहीं क्षेत्र के गांव लोडेरा के किसान रामप्रताप गेट ने बताया कि इस सीजन की पहली दमदार बरसात रविवार को होने की बात किसानों ने बताई है। गांव के किसानों ने प्रसन्नता जताई। बीरमसर व जालबसर, हेमासर, धीरदेसर पुरोहितान में भी रविवार को अच्छी बरसात हुई। वहीं कस्बे में पीएमश्री ताल मैदान स्कूल में जलभराव हो गया है और पूरा ताल मैदान पानी से लबालब है। उपखंड अधिकारी अविनाश शर्मा भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे है व स्कूल की स्थिति का जायजा ले रहें है। शर्मा ने पालिका को बरसाती जल के प्रबंधन व स्कूलों से जल निकासी करवाने के निर्देश दिए है।












