May 22, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2025। क्षेत्र में रविवार को हुई भारी बरसात के बाद नुकसान भी लगातार भारी होता जा रहा है। सोमवार व मंगलवार को मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। गांव सुरजनसर में दो दिन में करीब एक दर्जन मकान गिर गए है। जिनमें कई परिवार तो बिल्कुल बेघर हो गए है। गांव में कोजूराम प्रजापत व बुधाराम नायक के मकान गिरने के बाद ये परिवार बे-छत हो गए है। जरूरतमंद परिवारों के पास रहने के लिए कोई स्थान ही नहीं बचा है। गांव में रेवंताराम मेघवाल का रहवास मकान भी धराशायी हो गया। घर वालों ने जान बचाई व सामान मलबे के नीचे दब गया है। मुन्नीदेवी शर्मा का मकान मलबे में ही तब्दील हो गया है और परिवार बुरी तरह से परेशान हो रहा है। वहीं सुशील जाट, दीनदयाल जाट, मुन्नीराम शर्मा, ओमप्रकाश जाट, नंदलाल शर्मा, अंजू देवी शर्मा, गौरीशंकर जाट के मकान भी भराभरा कर गिर गए है। परिवारों ने अपने भाई के घर या बढ़ेर के घर में शरण ली है। वहीं कुछ तो बेघर ही हो गए है। ऐसे में सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने कोजुराम को एक झोंपड़ी बनवा कर दी है। शर्मा गांव के मौजिज लोगों के साथ मिलकर पीड़ितों की मदद के प्रयास कर रहें है। शर्मा ने पटवारी व प्रशासन को सूचना देकर जरूरतमंद परिवारों की मदद करने की गुहार लगाई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जो घर जर्जर है या अत्यधिक पुराने है उनमें नहीं रहें और ऐसे लोग पंचायत भवन में आकर रह सकते है। सरपंच व प्रशासक ने ग्राम पंचायत भवन सहित सरकारी भवनों में भी व्यवस्था करवाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि लोग सबसे पहले जनजीवन बचाएं और उसके बाद ही अन्य कोई विचार करें। कोई खतरा मोल नहीं लेवें और अपने परिजनों के साथ या ग्राम पंचायत भवन में आकर रहें। शर्मा ने उपखंड अधिकारी व विकास अधिकारी से गांव में सर्वे करवाने व पीड़ितों की मदद करने की मांग भी की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेवंतराम मेघवाल के घर छत गिरी और पानी भी भरा, हुआ सामान का नुकसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुराने मकान ढह रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुन्नीदेवी सत्यनारायण शर्मा का घर तब्दील हुआ मलबे में, परिवार परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मलबा हटाकर सामान ढूंढने में जुटे घर के बुजुर्ग सदस्य भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुराने मकान भराभरा कर गिर रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धन्नाराम शर्मा का मकान गिरा।