






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2025। भादवा की गाज दशमी के अवसर पर मंगलवार को महिलाओं ने गाज माता का व्रत रखा। महिलाओं ने अपनी संतानों व परिवार की खुशहाली की कामना की। महिलाओं ने व्रत रखकर गाज माता का पूजन कर कथा सुनी। रचना अड़ावलिया ने बताया कि महिलाएं भादवा माह में गाज माता का व्रत रखकर घर में खुशहाली, सुख-समृद्धि और परिवार वृद्धि की कामना करती है। मिट्टी की गाज माता बनाकर पूजन संपन्न किया जाता है। सभी मोहल्लों में महिलाओं ने सामूहिक पूजन संपन्न किए और अपने परिवार की बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद लिया। कहीं कहीं व्रत उद्यापन के आयोजन भी संपन्न हुए।








