May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-09-04 at 10.17.49

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2025। मटकी से पानी पीने पर जातिसूचक गालियां देते हुए एक बुजुर्ग से मारपीट का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि गांव धर्मास निवासी 70 वर्षीय गोमदराम पुत्र धन्नाराम मेघवाल ने इसी गांव के तोलाराम जाट व उसके बेटे रामरख जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 30 अगस्त को वह गांव के स्टैंड पर मजदूरी का कार्य कर रहा था। स्टैंड पर रखी एक पानी की मटकी से पानी पीने को लेकर आरोपियों ने उसे सड़क पर पटक रक मारपीट की और जातिसूचक गालिया दी। शोर सुनकर ग्रामीणों ने दोनों से उसे छुड़वाया। पुलिस ने एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज कर जोच सीओ निकेत पारीक को दी है।