






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2025। तोलियासर व बिग्गा के विश्वरक्षक भैरव मंदिरों में आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहें है। अंचल के प्राय: हर गांव से, बीकानेर व चूरू जिले से, हरियाणा, पंजाब व अन्य स्थानों से भी श्रद्धालु बाबा दर्शन करने पहुंच रहें है। तोलियासर मंदिर में बाबा को श्रद्धालुओं ने आरती के बाद छप्पन भोग लगाया। यहां भंडारों का आयोजन हो हरा है। बाबा के दरबार की भव्य सजावट की गई है। सुबह चार बजे से श्रीडूंगरगढ़ से पैदल दर्शनार्थी रवाना होने लगे और बाबा के दर्शन कर लौट रहें है। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने धोक लगा ली है और जनसैलाब उमड़ रहा है। यहां बीती रात जागरण संपन्न हुआ व आज रात भी बाबा का परंपरागत जागरण होगा। अलसुबह से विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हो रहें है। पुलिस जाप्ता, प्रशासन के नायब तहसीलदार सरजीत कुमार धायल सहित गिरदावार, पटवारी भी मंदिर परिसर में सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए तैनात है। वहीं सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह सहित युवाओं की टीम मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं में सेवाएं दे रही है। गांव बिग्गा के मंदिर में वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। यहां सुबह महाआरती के बाद 101 किलो का रोटा भोग लगाया गया। आज रात मंदिर प्रांगण में जागरण का आयोजन होगा। आड़सर बास के भैरव मंदिर में सुबह से श्रद्धालु उमड़ आए है। यहां धोक लगाकर पैदल यात्री बिग्गा व तोलियासर के लिए रवाना हो रहें है। वहीं मंदिर से नगर भ्रमण के लिए ज्योत निकली है। इस मंदिर से विशाल पैदल यात्री संघ शाम 4 बजे धूमधाम से तोलियासर दर्शन के लिए रवाना होगा। बता देवें गांव लखासर में भी बाबा के मंदिर में मेला भरा है। यहां भी बड़ी संख्या में भैरव भक्त दर्शन करने पहुंच रहें है।
75 किमी से 25 फुट ऊंची ध्वजा लेकर पहुंचे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 25 फुट टंची लाल ध्वजा लिए बाबा के जयकारे लगाते श्रद्धालु गंगाशहर से 75 किलामीटर से पैदल तोलियासर धाम पहुंचे है। संघ में राजेश मारू, अभिषेक मारू, नकुल मारू, वीरेंद्र मारू, कालू मारू, विवेक मारू, संजय मारू सहित अनेक युवा जोश के साथ तीन दिन में पैदल तोलियासर पहुंचे है। संघ के युवकों ने बताया कि विशाल ध्वजा के साथ तेज हवा में चलना कुछ कठिन रहता है। तीन युवकों ने ध्वजा को थाम कर यात्रा पूरी की। युवाओं ने कहा कि बाबा की भक्ति की शक्ति से आसानी से पहुंच गए है। युवकों ने उत्साह के साथ बाबा का जयकारा लगाया।












