






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2025। शुक्रवार को लखासर में करीब आधा दर्जन महिलाओं के गले से चेन तोड़ने की वारदातों की शिकायत के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस आज एक्शन में है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि पुलिस ने तोलियासर मंदिर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए जाप्ता तैनात किया है। मंदिर प्रांगण में आज जैसे ही गले से चैन तोड़ने वाला गिरोह सक्रिय हुआ, पुलिस ने तुरंत आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया। मंदिर में एक महिला के गले से चेन तोड़ने के साथ ही पुलिस जवानों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सर्च ऑपरेशन चलाते हुए कुछ ही पलों में पांच महिलाओं को डिटेन कर लिया। मंदिर में हैड कांस्टेबल देवाराम, कांस्टेबल पुनीत कुमार, अनील कुमार, अभिषेक सहित जवान सक्रिय हो गए। पांचो महिलाओं को श्रीडूंगरगढ़ थाने लाया गया है। इनाक आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। बता देवें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में प्रतिवर्ष चेन टूटने की वारदातें कई महिला अपराधियों द्वारा कारित की जाती है। सीओ निकेत पारीक मौके पर मौजूद है।





