May 22, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2025। क्षेत्र के प्रसिद्ध तोलियासर धाम में भैरव भक्ति का जैसे ज्वार उमड़ आया हो। हजारों की संख्या में जातरू बाबा के दर्शन करने पहुंचे। लाल ध्वजा, घुंघरूं बांधे जयकारे लगाते लोग तोलियासर मंदिर में प्रवेश करते ही मंदिर में मौजूद श्रद्धालु और उत्साह से भर जाते और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठता। दिन भर यही दृश्य नजर आए। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी भी मौके पर मौजूद रहें व व्यवस्थाएं संभाली। पुलिस ने खासी मशक्कत की व प्रवेश और निकासी के लिए भी जवान तैनात रहें। मंदिर में परंपरागत रूप से श्रीडूंगरगढ़ भीकमचंद सेठिया परिवार द्वारा बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। जयपुर से मंगवाए गए साढ़े तीन क्विंटल फुलों से मंदिर प्रांगण को सजाया गया। बाबा के श्रृंगार के लिए उच्च क्वालिटी के विभिन्न प्रकार के फुल मंगवाए गए। छप्पनप्रकार के भोग सहित 601 किलो लड्डू बाबा को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। सेठिया परिवार द्वारा ही बाबा के मंदिर व कांकड़ भैरव मंदिर से तोलियासर तक रोशनी से सजाया गया। परिवार के सभी सदस्य पूजा में शामिल हुए। श्रीडूंगरगढ़ से तोलियासर तक पग पग पर सेवा शिविर लगाए गए। सेवा शिविरों में पेयजल सहित विभिन्न पेयपदार्थ व खाद्य पदार्थ रखें गए। पैदल जातरूओं को खूब मनुहार के साथ सेवाएं दी गई। सैंकड़ो लोग वाहनों, टैक्सियों व दुपहिया वाहनों से पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा के श्रृंगार के लिए विशेष प्रकार के फुल जयपुर से मंगवाए गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छप्पन प्रकार की सामग्री का भोग बाबा को लगाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परंपरागत रूप से सेठिया परिवार ने किया पूजन, लगाया 601 किलो लड्डू का भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व हिंदू परिषद ने जातरूओं के लिए पेयजल व आइसक्रीम की सेवा दी, सक्रिय रहें संगठन के युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा भी मेले में मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा शिविरों में हुई जातरूओं की सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विशाल ध्वजा लेकर पहुंचे जातरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से तोलियासर तक उमड़े श्रृद्धालु, पूरे मार्ग में यही रेला नजर आया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा शिविर में सेवाएं देने उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पग-पग पर जातरूओं के लिए लगे सेवा शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का रेला और बाबा के जयकारे ही गूंजते रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाचते गाते पहुंचे श्रद्धालु, लगाई बाबा के धोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उमड़ा भैरव भक्ति का सैलाब, हर उम्र व वर्ग के लोग हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पैदल पहुंच रहें जातरू, लगा रहे जयकारे।