May 22, 2026
00000

कितासर के टैगोर शिक्षण ग्रुप में धूमधाम से मनाया गणेशोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2025। 11 दिवसीय गणेश पूजन अन्नंत चतुर्दशी के दिन पूर्ण हुआ। धूमधाम से श्रद्धालुओं ने बप्पा को विदाई दी। कितासर में टैगोर ग्रुप ऑफ एजुकेशन में उल्लास के साथ गणेशोत्सव मनाया गया। यहां गाजे बाजे के साथ भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया। बच्चों ने खूब रंग खेला व गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाए। संस्था प्रधान राजूराम बिडासरा ने बताया कि विधि विधान से विसर्जन पूजन संपन्न करवाया गया। स्कूल में हवन किया गया जिसमें बच्चों ने मंगल की कामनाओं के साथ आहुतियां दी। विद्यार्थी गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल हुए। नाचते गाते बच्चों ने जमकर जयकारे लगाए। कितासर के निकट जोयन जोहड़ में मूर्ति विसर्जित की गई। सभी बच्चों को प्रसाद का वितरण किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर में गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल हुए विद्यार्थी व स्टाफ, विधि विधान से किया विसर्जन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल में हवन पूजन का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने भी मंगल कामनाओं के साथ आहुतियां दी।

मोहल्लेवासियों ने सुख समृद्धि की कामना के साथ संपन्न किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के वार्ड 23 में आयोजित गणेश पूजन में शुक्रवार को दसवें दिन आरती पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं शनिवार सुबह सुख समृद्धि की कामना के साथ हवन पूजन का आयोजन हुआ और शाम को जुलूस के रूप में मोहल्लेवासियों ने धूमधाम से गणेश विसर्जन में शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष रामचंद्र छापोला ने बताया कि मूर्ति विसर्जन तोलियासर पक्के जोहड़ में किया गया। 11 दिवसीय पूजन के दौरान मोहल्ले के बच्चों ने सुंदर झांकिया सजाई व महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन कीर्तन के आयोजन किए। उल्लास व उत्साह के साथ सभी ने अगले बरस जल्दी आना की गुहार के साथ बाप्पा को विदाई दी। कालू बास में सोमाणी परिवार द्वारा 11 दिवसीय पूजन विधि विधान से पूर्ण किया गया। परिवार ने धूमधाम से तोलियासर के जोहड़ में मूर्ति का विसर्जन किया। कस्बे के विभिन्न घरों में आयोजित गणेश पूजन भी आज संपन्न करते हुए मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने प्रतिदिन सजाई झांकिया, शनिवार शाम को मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हुआ पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोहल्ले के युवाओं ने रंग खेला व उल्लास के साथ तोलियासर तालाब में किया मूर्ति का विसर्जन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में सोमाणी परिवार ने विधि विधान से पूजन संपन्न किया और तोलियासर के जोहड़ में किया मूर्ति का विसर्जन।