






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2025। पूर्णिमा की बीती रात इस साल का अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण पूरे भारत में नजर आया। यह रात 9.57 बजे शुरू हुआ और करीब 3.27 मिनट तक रहा। 82 मिनट तक ब्लड मून रहा और उसके बाद 12 बजकर 22 मिनट के बाद पृथ्वी की छाया चांद से दूर हुई। इससे पहले 7 साल पहले चंद्रग्रहण देश के विभिन्न हिस्सो में देखा गया था। बीती रात का चंद्रग्रहण दुनिया के लगभग 77 फीसदी हिस्से में देखा गया। भारत सहित ब्रिटेन, फ्रांस, दक्षिध अफ्रीका जैसे देशों पूरा ग्रहण रहा। भारत में अगला ब्लड मून 2 या 3 मार्च 2026 को होगा। चिड़पड़नाथ जी की बगीची मंदिर में ग्रहण काल में भजन कीर्तन व नाम जप का क्रम चला जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं अनेक घरों में भी नामजप का क्रम परिवारों द्वारा पूरा किया गया। अलसुबह मंदिरों व घरों में ग्रहण शुद्धि की गई।
रक्तिम चंद्रमा की छवि को लोगों ने कैमरे में कैद किया। इस दौरान पाठक अनिल प्रजापत ने अपने निकॉन कैमरे से चंद्रग्रहण को फोटो में कुछ यूं कैद किया:-











