






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार को एक्सईएन कार्यालय अफसर की तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी के नारों से गूंज रहा है। यहां श्रीडूंगरगढ़ प्रथम, श्रीडूंगरगढ़ द्वितीय और ऊपनी कार्यालय के सभी टैक्निकल कर्मचारी धरने पर बैठे है। चार दिन की टूल डाउन हड़ताल के बाद सुनवाई नहीं होने पर सोमवार को कार्मिकों ने एक्सईएन कार्यालय के सामने धरना दिया है। बता देवें दो कार्मिकों के निलंबन के मामले में अधिकारी व कर्मचारी संगठन के बीच गतिरोध बढ़ रहा है। तीनों कार्यालयों के सभी टैक्निकल कार्मिक दो कार्मिकों को संस्पेंड करने का विरोध करते हुए आदेश को निरस्त करने की मांग कर रहें है। कार्मिकों की टूल डाउन हड़ताल के कारण रीडिंग बिलिंग सहित अनेक कार्य तीनों कार्यालय में ठप्प पड़ें है। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के कर्मचारी नेता रामकिशन यादव, हरपाल जाखड़, भूरालाल मीणा, अनिल मीणा, पप्पूलाल कुमावत, दीनदयाल माली, विकास, सूर्यप्रकाश व सुरेंद्र सहित तीनों कार्यालयों के सभी टैक्निशीयन धरना प्रदर्शन में शामिल है। टैक्नीशियनों ने सुनवाई नहीं होने तक काम नहीं करने व लगातार प्रदर्शन करने की बात दोहराई है।





