






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2025। श्रीगंगानगर में राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास के तहत संचालित सीएचएचडीएस एज्यूकेशनल एवं वैलफेयर सोसायटी के प्रशिक्षण केंद्र का विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने निरीक्षण किया। सुथार ने बताया कि यहां सीएम कौशल विकास योजना में राजीविका के तहत संचालित इस केंद्र पर युवतियां व महिलाएं सिलाई के माध्यम से विभिन्न उत्पादों का निर्माण सीख रही है। तरह तरह के बैग, थैले व विभिन्न देवी देवताओं के परिधान, कॉटन की कुर्तियां, प्लाजो बनाना सीखकर रोजगार से जुड़ रही है। सुथार ने युवतियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने प्रतिभागियों को मेहनत और लगन के साथ रोजगार से जुड़ने की प्रेरणा दी। सुथार ने उपस्थित प्रतिभागियों से संवाद किया और कपड़े से तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया। भरत सुथार ने बताया कि इस दौरान उत्पादों को बेचने के लिए बाजार की समस्या भी सामने आई जिसके निस्तारण के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने उपस्थित मौजिज लोगों से जन संवाद करते हुए स्वरोजगार की दिशा में युवाओं के कदम बढ़ाने के विषय में विस्तृत वार्ता की गई। केंद्र प्रमुख ने रामगोपाल सुथार का सम्मान किया। इस मौके पर श्रीगंगानगर भाजपा जिला अध्यक्ष सरपालसिंह, मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री सुरेश जांगिड़, सुभाष राजोतिया सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।






