May 22, 2026
WhatsApp Image 2025-09-09 at 09.16.44

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2025। पोलैंड, जर्मनी व आयरलैंड जैसे यूरोप के संपन्न देशों में भेजने के नाम पर दो दर्जन से अधिक युवाओं से 30 लाख 61 हजार रूपए ठग लेने का मामला सामने आया है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि मोमासर निवासी 32 वर्षीय ललित मोची पुत्र श्यामलाल मोची ने सात्यु, तारानगर निवासी राकेश कुमार कासनिया पुत्र रामजस जाट और नागेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी करने रूपए हड़प लेने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि करीब 17 माह पहले वह तारानगर निवासी राकेश कुमार से मिला और उसने जर्मनी में नौकरी व 2 लाख रूपए तनख्वाह दिलाने का झांसा दिया। इसमें बदले में 2.50 लाख रूप्ए और आयरलैंड भेजने के नाम पर 3.50 लाख रूपए मांगे। 6 अक्टूबर 2024 को परिवादी ने अपना मूल पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड व परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड स्केन कर आरोपी राकेश को भेज दिए। आरोपी ने नागेन्द्र के साथ मिलकर उसके साथ 27 अन्य जनों से 30.61 लाख रूपए हड़प लिए। आरोपी ने बाद में रूपए लौटाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी गई है। विदित रहें क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले भी लगातार बढ़ रहें है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने युवाओं से सतर्कता बरतने व भारत सरकार के नियमानुसार ही संचालित कंपनी के माध्यम से विदेश जाने की कार्रवाई करें।