May 22, 2026
WhatsApp Image 2025-09-11 at 18.59.55

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2025। गुरूवार को तुलसी सेवा केंद्र में डॉ अनिल खत्री की विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में रोगी पहुंचे। नि:शुल्क शिविर में सुबह 9 बजे से पहले ही रोगीयों की कतारें लग गई। दोपहर देर तक डॉ मरीजों को देखते रहें और 200 मरीजों की जांच की। 200 मरीजों ने शिविर का सीधा लाभ लिया। इनमें पेट, आंत व लिवर के रोगों से पीड़ित मरीज रहें। डॉ खत्री ने मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी जरूरी सलाहें दी। संस्थान के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि नि:शुल्क शिविर के सहयोगी अम्बिका शारदा झुनझुनवाला फाउण्डेशन कोलकाता रहें। गांधी ने बताया कि अगले गुरूवार 18 सितंबर को भी डॉ अनिल खत्री की सेवाएं अस्पताल प्रांगण में रोगियों को मिल सकेगी। शिविर के दौरान अस्पताल का स्टाफ भी सक्रिय रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में मरीज टीएसएस पहुंचे डॉ अनिल खत्री की सेवाओं का लाभ लेने, 200 मरीजों की जांच की।