May 22, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2025। सेसोमूं स्कूल के खिलाड़ियों ने सीबीएसीई नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उपविजेता ट्रॉफी हासिल कर ली है। अंडर-19 छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला नोजगे पब्लिक स्कूल, श्रीगंगानगर और सेसोमूं स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ के बीच हुआ। जिसमें नोजगे पब्लिक स्कूल की टीम विजेता और सेसोमूं स्कूल की टीम उपविजेता रही। टीम को मौजिज अतिथियों ने सम्मानित किया। टीम कैप्टन भविष्य नाई सहित युवराज दुगड़, हार्दिक सिंघी, भावेश चांडक, नरपत सिंह, पीयूष राय मालू, हर्ष राठी, सिद्धार्थ बोथरा, सिद्धार्थ सोनी, श्रद्धानंद, रमेश चौहान, आजेश सुथार व राधेसिंह राजपुरोहित के खेल की सराहना करते हुए स्कूल स्टाफ ने उन्हें बधाई दी। सभी ने खिलाड़ियों को नेशनल में दूसरे स्थान पर पहुंचने पर गर्व जताया। स्कूल के चेयरमैन जगदीश मूंधड़ा, वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा ने खिलाड़ियों को उपविजेता स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन करने की बात कहते हुए बधाई दी। प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने उपविजेता टीम को बधाई देते हुए इसे स्कूल व क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि और गौरव की बात कही। खिलाड़ियों के परिजनों ने भी प्रसन्नता जताई।