






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2025। क्षेत्र के गांव बिग्गा में शुक्रवार सुबह धार्मिक उल्लास उमड़ता नजर आया। यहां ठाकुरजी मंदिर के सामने विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय नागौर की पीड़ित गौवंश की सेवार्थ भागवत कथा का आयोजन प्रांरभ हुआ है। आज सुबह धूमधाम से डीजे पर गूंजते भजनों के साथ ठाकुरजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 551 महिलाएं मंगलवेश में शामिल हुई। यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पांडाल स्थल पर पहुंच कर पूर्ण हुई। इस दौरान देवी देवताओं की झांकिया सजाई गई और पूरे गांव में ठाकुर जी के जयकारे गूंज उठे। कलश यात्रा के बाद 11 बजे कौशिक जी महाराज द्वारा कथा प्रारंभ की गई। पहले दिन कथा माहात्म्य वर्णन के साथ कथा प्रारंभ हुई है। बता देवें इसी पांडाल में शाम 8 बजे से 10 बजे तक मायरा वाचन किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा आयोजन में शामिल होकर कथा श्रवण का लाभ ले रहें है।








