May 22, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2025। शहर चलो अभियान-2025 के तहत वार्डवाइज शिविरों का आयोजन 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। ईओ व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने बताया कि कैंप सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक वार्डवाइज लगाए जाएंगे। 15 व 16 सितंबर को बोथरा भवन में वार्ड 1,2,3,34 व 35 का शिविर होगा। 17 सितंबर को राबाउमावि में वार्ड 4,5,6,7 का शिविर, 18 सितंबर को विश्वकर्मा भवन में वार्ड 8, 9,10 व 11 का शिविर, 19 सितंबर को सिंधी धर्मशाला में वार्ड 12, 13, 14, 15 का शिविर होगा। 20 सितंबर को जमनादेवी डागा राबावि में वार्ड 16, 17,18,19 का शिविर, 23 सितंबर को डागा छात्र राउप्रावि में वार्ड 20, 21, 22, 23 का शिविर, 24 सितंबर को अब्लुल्ला गेस्ट हाउस में वार्ड 24, 25 व 26 का शिविर, 25 सितंबर को श्रीराम भवन आड़सर बास में वार्ड 27, 28, 30, 31 का शिविर, 26 सितंबर को ओसवाल पंचायत भवन में वार्ड 29, 32, 33, 36 का शिविर, 27 सितंबर को पारीक भवन में वार्ड 37, 38, 39, 40 का शिविर आयोजित होगा। वहीं 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पालिका परिसर में वार्ड 1 से 40 तक के लिए शिविर होगा जिसमें सभी वार्ड पार्षद व वार्ड के नागरिक अपनी समस्याएं लेकर शामिल हो सकेंगे। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने नागरिकों से शिविरों का लाभ लेने की बात कही है। ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा ने शिविर प्रभारी सहित विभिन्न कार्मिकों को शिविर की व्यवसथााओं संबंधी दायित्व वितरण कर दिया है।