






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2025। पर्यावरण संरक्षक के रूप में पहचाने जाने वाले विश्नोई समुदाय के शहीद निहालचंद धारणियां ने करीब तीन दशक पहले एक बेजुबान हिरण के प्राण बचाने के लिए अपना प्राणोत्सर्ग किया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव सांवतसर में शहीद निहालचंद की 29वीं पुण्यतिथि पर कल रात्रि जागरण होगा। जिसमें भजन कलाकार स्वामी भागीरथीदास शास्त्री जैसला धाम शामिल होंगे। रविवार को सुबह हवन पाहल के बाद श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष कैप्टन कृष्णकुमार लटियाल ने बताया कि सभा में शहीद स्मारक पर वन्य जीव संरक्षण और पर्यावरण पर विस्तृत चर्चा होगी। जिसमें अनेक पर्यावरण प्रेमी शामिल होंगे व दूर दराज से बड़ी संख्या में लोग आयोजन में भाग लेने सांवतसर पहुंचेगे। आयोजन की तैयारियां की जा रही है।




