






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2025। गांव लिखमादेसर में आज दोपहर करीब चार बजे चार दिवसीय खेल महा महोत्सव का आगाज होगा। कबड्डी (महिला व पुरूष), कुश्ती दंगल, वॉलीबॉल व रस्साकस्सी खेलों का उद्घाटन पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना व कबड्डी किंग प्रदीप नरवाल करेंगे। शानदार उद्घाटन समारोह के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गांव भर में उत्सव का माहौल छाया है व युवा विभिन्न व्यवस्थाओं संबंधी तैयारियों में जुटे है। ग्रामीण बढ़चढ़ कर आयोजन में शामिल हो रहें है और सेवा, सहयोग में भागीदारी निभा रहें है। बड़ी संख्या में टीमें खेल महोत्सव में भाग लेगी और विजेताओं को नगदी पुरस्कारों के साथ चमचमाती ट्राफियां दी जाएगी। समारोह की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध करेंगे। सिद्ध ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में नोखा विधायक सुशीला डूडी, देहात जिलाध्यक्ष कांग्रेस बिशनाराम सिहाग, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ प्रधान सावित्रीदेवी व जोधपुर से युवा व्यवसायी सुमेर चौधरी शामिल होंगे। उपखंड के गांवो सहित विभिन्न स्थानों से टीमों का पहुंचना प्रारंभ हो गया है। इस भव्य समारोह का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा।




