






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2025। खाखी का मानवीय चेहरा शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ में देखने को मिला। यहां थाना पुलिस का संवेदनशील पक्ष सामने आया। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी की अगुवाई में थाना स्टाफ ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए 38,100 रूपए की सहायता दी है। स्टाफ ने आपसी सहयोग से ये राशि एकत्र की और सोसायटी के सदस्यों को सौंप दी है। बता देवें क्षेत्र में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी द्वारा पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता एकत्र की जा रही है। ये सहायता सोसायटी के सेवादार पंजाब ले जाकर पीड़ितो की मदद करेंगे। सोसायटी सदस्यों ने थाना पुलिस का आभार जताया व उनके सेवा कार्य की सराहना की। विदित रहें पंजाब में लगातार बरसात के बाद बाढ़ के जटिल हालात से वहां सभी जिलों की जनता जूझ रही है। ऐसे में देश भर से स्वंयसेवी संस्थाओं द्वारा पंजाब में सहायता पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।





