






सिद्ध समाज का प्रतिनिधिमंडल मिला सीएम से, जसनाथजी के योगदान को सराहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिद्ध समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सीएम आवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की। सीएम ने श्रीदेव जसनाथजी महाराज के समाज सुधार एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान व सिद्ध समाज की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को सराहा। उन्होंने मंडल सदस्यों से समाज उत्थान के बारे में अनेक जानकारियां ली व प्रमुख मांगो के समाधान का आश्वासन दिया। मंडल सदस्यों ने कतरियासर में जसनाथजी पैनोरमा स्वीकृति के लिए सीएम का आभार जताया। सदस्यों ने सिद्ध जाति को केंद्र में ओबीसी आरक्षण दिलाने, जयपुर में सिद्ध समाज छात्रावास निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने एवं श्री देव जसनाथजी जनकल्याण बोर्ड के गठन जैसी महत्वपूर्ण मांगे रखी। प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई सिद्ध समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष कुंभाराम सिद्ध ने की व मंडल में मुख्य महंत कतरियासर बीरबलनाथ ज्याणी, पूर्व सरपंच दूंकर कुशलनाथ सिद्ध, युवा महासभा पूर्व अध्यक्ष किसननाथ ज्याणी, वर्तमान अध्यक्ष मुन्नानाथ सहू, सिद्ध समाज विकास समिति जयपुर अध्यक्ष मांगीनाथ सिद्ध गोदारा, दुर्गनाथ गिरदावर, शिवरतन महिया, खिराजनाथ जाखड़, अमीलाल गोदारा बेनीसर, नोरंगनाथ गोदारा (भाजपा मंडल श्रीडूंगरगढ़ महामंत्री), भीयांनाथ जाखड़ (पंचायत समिति सदस्य श्रीडूंगरगढ़), श्रीराम कलवानिया, शिवनाथ तरड़ नाथूसर, सुखनाथ घिंटाल, राजूनाथ गोदारा, राजेन्द्र गोदारा और बहादुरनाथ कूकणा सहित अनेक मौजिज लोग शामिल रहें।


बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दल हुआ रवाना, खोखर परिवार ने दी चारा सहायता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता लेकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ट्रस्ट का एक दल शनिवार शाम को रवाना हुआ। दल में आमीर खान क्यामखानी, खाजू खान, इमरान छींपा, रोशन अली, सोहेल, महबूब छींपा, मुख्तयार कोहरी, ताहिर हुसैन, शाहिद खान, विद्याधर शर्मा, कमल कुमार पंचारिया शामिल रहें। वहीं खोखर परिवार ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए पशु चारा सहायता दी है। यहां अयूब खोखर, सलीम खोखर, आरिफ, मुस्तकीम, हनुमान, उस्मान, आसिफ, आरिफ, बबलू, आबिद, हरि, आदिल, सेफ, बिलाल मौजूद रहें।


तेयुप के बैनर तले मोमासर में होगा रक्तदान शिविर, दी जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के बैनर तले 17 सितंबर 2025 को गांव मोमासर में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। श्रीडूंगरगढ़ तेयुप टीम व मोमासर युवक परिषद टीम ने साध्वी प्रमिला कुमारी से मंगलपाठ सुना व मोमासर में बैनर का विमोचन करवाया। तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू ने ग्रामीणों से रक्तदान की अपील की और टीम ने गांव में अनेक स्थानों पर पहुंच कर ग्रामीणों को रक्तदान के प्रेरित किया। इस दौरान मंत्री पीयूष बोथरा, संयोजक श्रीडूंगरगढ़ ईश्वरचंद्र, कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़, मीडिया प्रभारी चमन श्रीमाल, मोमासर कैंप संयोजक अशोक झाबक, सह संयोजक राकेश संचेती, रजत सिंघी, सुमित बरडिया, यश पारख, शुभम बोथरा, मुदित पुगलिया, सुरवी चैरिटेबल ट्रस्ट से कालीचरण पंडिया, सांवरमल शर्मा, भागीरथ प्रजापत, ओमप्रकाश, पवन, नितेश सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहें। सरपंच व उपसरपंच ने बैनर का विमोचन किया।






