






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2025। गत 7 सितंबर को क्षेत्र के गांव डेलवां की बेटी पूनम पारीक की उसके ससुराल के घर में ही नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया व हत्याकांड का खुलासा भी कर दिया गया। लेकिन पुलिस जांच से असंतुष्ट सरदारशहर व आसपास के कस्बों से लोगो ने शनिवार को सरदारशहर में सर्व समाज की विशाल बैठक की। बैठक में घटना के पुलिस खुलासे में कई खामियां मानते हुए पुलिस द्वारा मामले को हल्के में लेकर दोषियों की मदद करने का आरोप लगाया गया। पुलिस द्वारा वारदात की उच्च स्तरीय जांच करवाने व घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग पर सोमवार को सरदारशहर बाजार बंद रखे जाने और विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाले जाने का निर्णय लिया गया। घटना के बाद सर्व समाज में रोष है एंव पीड़ित परिवार ने सर्व समाज के लोगों से विरोध रैली में पहुंचने का आग्रह किया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि आरोपी परिवार को कठोरतम सजा के साथ सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए जिससे आइंदा किसी बेटी के साथ नृशंसता ना हो। पीड़ित परिवार के साथ श्रीडूंगरगढ़ से भी बड़ी संख्या में लोग सरदारशहर पहुंचकर रैली में शामिल होंगे।





