May 22, 2026
WhatsApp Image 2025-09-14 at 11.50.51

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2025। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ राजपूत समाज के सम्मान समारोह में शामिल होने श्रीडूंगरगढ़ पहुंच रहें है। वे पहले गांव तोलियासर पहुंचे और भैरव बाबा के दरबार में माथा टेक कर धोक लगाई। यहां सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह ने उनका स्वागत सम्मान किया। मंदिर पुजारी ने उन्हें तिलक किया व रक्षासूत्र बांध कर आशीर्वाद दिया। इस दौरान कन्हैयालाल, डूंगरगसिंह, नवरत्नसिंह, भैंरूसिंह, श्रवणसिंह, नेमीचंद, तोलाराम, मांगीलाल, अमराराम, आसुराम, हेमंत, प्रेम, अशोक, अनिल व अशोक सिंह मौजूद रहें। इस दौरान सभी ने भैंरूनाथ के जयकारे लगाए व राठौड़ ने प्रसन्नता जताते हुए गामीणों का आभार जताया।