






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2025। बिजली विभाग की लापरवाही से करंट की चपेट में आकर गंभीर घायल हुए उदरासर निवासी मुन्नीराम ब्राह्मण को न्याय दिलवाने के लिए सोमवार सुबह लोग बीदासर रोड स्थित बिजली विभाग कार्यालय का घेराव करेंगे। उदरासर सहित उपखंड क्षेत्र के गांवो से बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल होंगे। बता देवें प्रदर्शनकारी विभागीय गलती का खामियाजा मुन्नीराम द्वारा भुगतते हुए करीब 50 दिन से अस्पताल में भर्ती होना बताते हुए सर्व समाज से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील भी कर रहें है। घेराव व विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए सरकारी मदद की मांग की जाएगी।




