






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2025। बच्चे खूब शारीरिक खेल खेले और हंसते खेलते आगे बढ़े। ऑनलाइन के इस समय में जरूरी है बच्चे फोन नाम बीमारी को उपयोगी वस्तु जितना प्रयोग करें और आज सबसे जरूरी है बच्चों में संवेदनाओं का होना। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी सह सहयोग, सह सम्मान के भाव के साथ खेले। ये प्रेरणा विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने दी और मौका था 66वीं ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक सकूली छात्र व छात्रा (11 वर्षीय) खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन का। प्रतियोगिता का आयोजन उल्लास के साथ नन्हें मुन्ने खिलाड़ियों के बीच जयपुर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रारंभ हुआ। मंच पर शारीरिक शिक्षक भवानीशंकर स्वामी, सुरेंद्रर पूनियां, प्रभुराम जाखड़ रहें। स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने अतिथियों का साफा व फुलमाला से स्वागत किया। अतिथियों ने टॉस कर उद्घाटन मैच करवाया। उद्घाटन मैच कबड्डी छात्रा में जेपीएस का मुकाबला बाडेला की श्रीबालाजी शिक्षण संस्थान के साथ हुआ जिसमें जेपीएस विजय हुई। बालकों का उद्घाटन मैच जेपीएस व गुसाईंसर की स्कूल के बीच हुआ जिसमें गुसाईंसर विजेता रही। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले भर से कबड्डी, खो खो, जिम्नास्टिक, एथेलेटिक्स की कुल 40 टीमें भाग ले रही है। इस दौरान स्कूल का स्टाफ व बच्चे सक्रिय रहें व उद्घाटन समारोह की व्यवस्थाएं संभाली। इस दौरान कार्यक्रम में मेवासिंह, मंजू ओला, सोहनलाल सिद्ध, अजय डिसुजा सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। स्कूल एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने सभी का आभार जताया।







