






पार्षद ने किया राठौड़ का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ के श्रीडूंगरगढ़ दौरे के दौरान पार्षद विक्रमसिंह शेखावत ने अपने घर उनका अभिनंदन किया। शेखावत के परिजनों ने उत्साह के साथ पुष्पवर्षा करते हुए उनका स्वागत किया। राठौड़ परिजनों से मिले। परिजनों ने फुलमाला व साफा पहनाकर नेता का सम्मान किया।

‘हिंदी का समकाल’ विषय पर संगोष्ठी मंगलवार को
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर व स्व भगवान दास किराड़ू ‘ नवीन ‘ प्रन्यास की ओर से मंगलवार 16 सितम्बर को शाम 5 बजे ‘ हिंदी का समकाल ‘ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। यह आयोजन सुदर्शना कुमारी कला दीर्घा, स्टेशन रोड पर आयोजित होगी। प्रन्यास के संरक्षक नगेन्द्र नारायण किराड़ू ने बताया कि यह संगोष्ठी साहित्य अकादमी, उदयपुर के हिंदी दिवस पखवाड़े के तहत आयोजित हो रही है। उन्होंने बताया इस संगोष्ठी में ‘ हिंदी का समकाल ‘ विषय पर डॉ रमेश पूरी मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान देंगे। संगोष्ठी के अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार नदीम अहमद नदीम होंगे और संचालक कवि, कथाकार संजय पुरोहित होंगे।
तेयुप ने दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ ने रविवार सुबह क्षेत्र के युवाओं की स्वास्थ्य जागरूकता के लिए सकारात्मक प्रयास किया। परिषद सदस्यों ने “Hit Yuva Fit Yuva – Sunday on Cycle” कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी संगीतश्रीजी के मंगल पाठ से हुआ। रैली मुख्य बाजार से होते हुए गौरव पथ रोड- तोलियासर भैरुंजी मंदिर- रानी बाजार होते हुए मालू भवन पहुंची। संयोजक रौनक पारख ने बताया इस मौके पर 17सितंबर को आयोजित MBDD 2025 कैंपेनिंग के तहत युवाओं ने समाज में फिटनेस, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति का संदेश दिया। उत्साह के साथ युवा रैली में शामिल हुए। सह संयोजक गौरव बोथरा ने बताया इस आयोजन का संदेश ‘स्वस्थ जीवन शैली ही सशक्त राष्ट्र की पहचान है’ का रहा है। सेवा केंद्र में डॉ साध्वी परमप्रभाजी ने प्रेक्षाध्यान का प्रयोग करवाया। आयोजन के प्रायोजक विनोद कुमार, अरिहंत बाफना रहें। अध्यक्ष विक्रम मालू ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में युवा सुनील तावणीयां, अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, MBDD संयोजक ईश्वर चौरड़िया, सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ युवक परिषद्, किशोर मंडल, कन्या मंडल, अणुव्रत समिति,आदि समाज के लोगों की गरिमामय सक्रियता रही।





