






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2025। बिजली विभाग की लापरवाही से करंट की चपेट में आकर घायल हुए उदरासर निवासी मुन्नीराम के परिजनों एवं प्रशासन के बीच समझौता होने के समाचार आ रहे है। परिजनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है एंव सोमवार को इस सबन्ध में होने वाले विरोध प्रदर्शन, घेराव से किनारा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार व प्रशासन के बीच वार्ता बैठक हुई और उसके बाद पीड़ित के भाई कैलाश मोट ने प्रशासन से सहमति बनने की सूचना दी। मामले में विधायक ताराचंद सारस्वत, सारस्वत स्वंयसेवक संघ के प्रवक्ता कोजूराम सारस्वत, समाजसेवी बृजलाल तावणियां की सक्रिय भूमिका रही है। तावणियां ने सभी का आभार जताते हुए किसी अनर्गल टिप्पणी से बचने की अपील की है। वहीं सारस्वत स्वंयसेवक संघ के प्रवक्ता ने इस मामले में पीड़ित परिवार को राजनेतिक ताकतों द्वारा गुमराह किये जाने की बात कही।




