May 21, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में एक पिता की परिवाद पर कस्बे के ही एक युवक के खिलाफ उसकी नाबालिग लेकिन विवाहिता पुत्री को बहला फुसला कर गहनों के साथ ससुराल से भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कस्बे के निवासी पिता ने इसी मौहल्ले के वार्ड 4 निवासी आरोपी युवक सुरेश कुमार के खिलाफ परिवाद दी है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री की उम्र 17 वर्ष है और उसका विवाह 25 नवम्बर को किया गया। गत 7 दिसम्बर को रात करीब 2 बजे आरोपी उसे बहला फुसला कर ससुराल से अपने साथ विवाह करने के लिए विवश करने के इरादे से भगा ले गया। आरोपी ने युवती के लाखों रुपये की कीमत के गहने भी अपने साथ ले गया। पूर्व में इस संबंध में युवती के पति द्वारा थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी।