






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2025। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय जूडो चैंपियनशिप में भारती निकेतन महाविद्यालय के पांच खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। महाविद्यालय के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट हेड नितिन सिंह ने बताया कि 90 किलो भार वर्ग में हेमंत शर्मा ने रजत पदक जीत लिया है। वहीं 81 किलो भार वर्ग में मयंक तुनगरिया ने कांस्य पदक, 100 किलो भार वर्ग में भतर पुरोहित ने कांस्य, 63 किलो भार वर्ग में असलेखा सोनी कांस्य पदक, 52 किलो भार वर्ग में विजयलक्ष्मी ने कांस्य पदक हासिल किया। संस्था के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी एवं श्यामसुंदर स्वामी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद नारायण पुरोहित सहित समस्त स्टाफ ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।





