






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2025। 69 वीं जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 2025 की 17 वर्षीय छात्रा वर्ग कबड्डी का आयोजन राउमावि बींझासर के तत्वावधान में हो रहा है । प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्री क्वार्टर फाईनल और क्वार्टरफाईनल मुकाबले हुए। प्री क्वार्टर के मुकाबलों में राउमावि रीड़ी ने राउमावि भाडेरां को और गुसांईसर बड़ा ने मणकरासर को हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। उसके बाद हुए क्वार्टर फाईनल मुकाबलों में सरस्वती शिक्षण संस्थान सूरपुरा ने भवानी शिक्षण संस्थान सूरपुरा को, राउमावि लखावर ने श्रीबालाजी शिक्षण संस्थान बाडेला को, राउमावि गुसांईसर बड़ा ने राउमावि सातलेरां को व राउमावि रीड़ी ने राउमावि गुसांईसर छोटा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले आज शाम को 3 बजे शुरू होंगे तथा कल सुबह 7 बजे फाईनल मुकाबला होगा। फाईनल के बाद समापन समारोह का आयोजन होगा जिसमें मोटिवेशनल स्पीकर राजवीर सिंह चलकोई, जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर किशनदान चारण, जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण राघव सहित अनेक मौजिज लोग शामिल होंगे। बींझासर के खेल प्रेमी ग्रामीण मैंचो का आनंद ले रहें है वहीं फाइनल में आस पास के गांवो से, फाइनल की टीमों के गांवो से अनेक खेल प्रेमी मैच देखने पहुंचेंगे और अपनी टीमों का हौसला बढ़ाएंगे।





