May 21, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इंदपालसर बड़ा की दानेश्वर गौशाला में आज सुबह आग लग गई और बड़ी मात्रा में चारा जल कर राख हो गया है। गौशाला में चारे के गोदाम में आग लगने से चारा अभी जल रहा है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए है। ग्रामीण मूंगफली का चारा बाहर निकालने में जुटे हुए है। गौशाला अध्यक्ष जगमाल सिंह ने रुंधे गले से बताया कि करीब 10 लाख का चारा गोदाम में भरा था जिसमें नीचे पराली व ऊपर मूंगफली चारा भरा था। पराली में नीचे से आग लग गई और नुकसान का आंकलन अभी नहीं हो पाया है। आज सोमवती अमावस्या पर नागरिक गौशालाओं में दान पुण्य कर रहें है ऐसे में इस गौशाला में चारे की कमी नहीं हो इसके लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स नागरिकों से अपील करता है की सभी मिलकर इस गौशाला में पर्याप्त चारा देने का प्रयास करें। आग पर काबू पा लिया गया है और करीब 100 क्विंटल से ज्यादा चारा जल कर खाख हो गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर बड़ा की गौशाला में चारे गोदाम में आग लगने से जला चारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोहरे में उठते धुंए के साथ आज गौशाला का दुखद दिन निकला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण मूंगफली का चारा बाहर निकालने में जुटें है।